फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली के बदले धान मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेंगे : शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुप्रीम कोर्ट के पराली के निस्तारण के लिए किसानों को धान में प्रति क्विंटल 100 रुपये देने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी। हालांकि अभी कोर्ट का आदेश सरकार को नहीं मिला है, आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये बातें कृषि और जिले के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने कही हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सरकार को पराली के एवज में लघु सीमांत किसानों को उनके प्रति क्विंटल 100 रुपये धान का मूल्य देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने ये व्यवस्था सात दिन में लागू करने को भी कहा है। इस धनराशि से किसान पराली जलाने के बजाए उसका निस्तारण करेंगे। न्यायालय के इस आदेश पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ने कहा कि अभी सरकार को ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।
अभी मीडिया के जरिये उनका सुझाव मिला है। अगर माननीय न्यायालय ऐसा कोई आदेश देता है तो किसानों को पराली के एवज में प्रति क्विंटल धान का मूल्य बढ़ाकर देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेंगे। केंद्र सरकार की सहमति से ही अतिरिक्त मूल्य दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें