इटावा। सेंट मेरी इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को स्पोट्स डे मनाया गया। अंकों के आधार पर रेड हाउस ओवरआल चैंपियन रही। देवराज यादव, ईवा त्रिपाठी, प्रिंस प्रताप सिंह, भाविका तिवारी विजयी रहीं।
मुख्य अतिथि एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह थे। प्रिसिंपल फादर जोबी जोसेफ, मैनेजर जीओसी जार्ज, वाइस प्रिंसिपल नव्या सीएमसी एवं हैड मिस्ट्रेस सिस्टर मेरेलिन ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
100 मीटर सीनियर बालक वर्ग मेें देवराज यादव, सीनियर बालिका वर्ग में ईवा त्रिपाठी प्रथम रहीं। 100 मीटर जूनियर बालिका में भाविका तिवारी, जूनियर बालक में प्रिंस प्रताप सिंह प्रथम रहे। बच्चों की खेल प्रतियोगिता में अर्पित कुमार प्रथम आए। 80 मीटर फर्राटा दौड़ में जूनियर वर्ग में अभिनव प्रताप, सब जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम, 30 मीटर दौड़ मेें आकांक्षा तिवारी प्रथम, 30 मीटर बालिका में इशिता यादव ने प्रथम आईं।
लंबी कूद जूनियर बालक में आकाश कुशवाह, 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में इवा त्रिपाठी, 800 मीटर दौड़ में ध्रुव चौहान, 800 मीटर जूनियर बालक में प्रिंस प्रताप सिंह आए।
लंबीकूद जूनियर बालिका में भाविता तिवारी, 200 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में भाविका तिवारी प्रथम आईं। लंबी कूद सब जूनियर बालक में दिव्यांश यादव, शॉटपुट जूनियर बालक में कार्तिकेय पांडेय, 200 मीटर सीनियर दौड़ मेें देवराज यादव प्रथम रहे।
लंबी कूद सीनियर बालिका में करिश्मा कुशवाहा, शॉटपुट जूनियर बालिका में करिश्मा कुशवाह प्रथम, लंबी कूद सीनियर बालक में देवराज यादव प्रथम रहे। शॉटपुट सीनियर बालिका में शुभी भदौरिया आईं।
ं