अन्य सेंटर और आसपास
सपा और प्रसपा गठबंधन की
चर्चा पर रामगोपाल की चुप्पी
- निजी कार्यक्रम में लायन सफारी पहुंचे सपा नेता
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव रविवार को निजी कार्यक्रम में लायन सफारी पहुंचे। इस दौरान सपा और प्रसपा के बीच चल रही सुलह की चर्चाओं पर चुप्पी साधे रखी।
रामगोपाल ने लायन सफारी के बारे में बयानबाजी करने पर एससी आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को अज्ञानी बताया। उन्होंने कहा कि लायन सफारी को इटावा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इससे पर्यटन से जुड़कर तमाम लोगों को सीधे रोजगार मिल जाता। भाजपा सरकार लायन सफारी के मामले में राजनीति कर रही है। सरकार को लायन सफारी को बहुत पहले खोल देनी चाहिए था। सफारी न खुलने से पर्यटन और राजस्व का नुकसान हो रहा है। सफारी किसी एक की नहीं बल्कि यहां की जनता की है। यह बात सरकार को भी समझनी चाहिए।
एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने सफारी के न खुल पाने की वजह उपचुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू होने को बताया है। रामगोपाल यादव ने बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को अज्ञानी बताते हुए कहा कि जिन जनपदों में उपचुनाव होने हैं उन जिलों में आचार संहिता लागू है, इटावा में नहीं।