फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर भाजपाई करेंगे 150 किमी की पदयात्रा

विज्ञापन
वार्ता करते सांसद डा.रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता डेढ़ सौ किलोमीटर पद यात्रा करेंगे। कार्यकर्ता रोजाना करीब दस से बारह किमी की पद यात्रा करेंगे और पांच से छह गांवों में गोष्ठियां आदि होंगी। यह बात अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने सोमवार को सिंचाई विभाग के नवीन सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि गांधी जी का देश की एकता और अखंडता, सामाजिक समरसता के लिए देश में सत्य अहिंसा के लिए, स्वच्छता, स्वदेशी, स्वावलंबन के विषयों को लेकर गांवों में विचार गोष्ठियां आयोजित होंगी। कार्यक्रमाें के जरिए गांधी जी का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। समापन पटेल जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को होगा।
बताया दो अक्टूबर को सुबह बस स्टैंड तक करीब दो किमी की पदयात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। तीन अक्टूबर को बसरेहर और चार अक्टूबर को बढ़पुरा में पदयात्रा की जाएगी। इस दौरान कैंप लगाकर जनसुनवाई की जाएगी। गोष्ठी में चर्चा होगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया कि शहर में पक्का तालाब चौराहा से पुरविया टोला, बलदेव चौराहा होते हुए रामलीला मैदान तक पदयात्रा के दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा। वार्ता के दौरान प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, अजय धाकरे, कृपा नरायन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें