फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खर्चा न देने वाले प्रत्याशियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा चुनाव प्रचार का खर्चा जमा न करने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है। निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक रूपेश सिंघवी ने बुुधवार को जिला कोषागार में व्यय रजिस्टरों की जांच की। प्रथम निरीक्षण में सामने आया कि कई प्रत्याशियों ने अभी व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर विधानसभा से निर्दलीय आशुतोष कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, इटावा विधानसभा से निर्दलीय मनोज गुप्ता, आप के शिवप्रताप सिंह, कांग्रेस के राशिद, सबका दल यूनाइटेड के श्याम सिंह, भरथना से बसपा की कमलेश अंबेडकर, निर्दलीय मनोज कुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार धनगर, भाजपा के सिद्घार्थ शंकर ने मिलान रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया है। नोडल अधिकारी और वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि व्यय रजिस्टर प्रस्तुत न करने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। लेखों का अगला मिलान 13 फरवरी और 17 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान लेखा टीम की ओर से एडी पांडेय, मनोज कुमार यादव, सुदीप कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें