फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक पर हमला, रुपये भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। घर से बुलाकर एक युवक को भोलन सैय्यद मजार के पीछे ले जाकर मारापीटा गया। इसके बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक की बहन ने कोतवाली में तहरीर देकर रुपये व मोबाइल भी लूट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गाड़ीपुरा मोहल्ला में रहने वाले नवाबुद्दीन का बेटा आरिफ(18) कबाड़ी का काम करता है। देर शाम परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे आरिफ ने बताया कि वह बुधवार को फिरोजाबाद से मेला कर घर लौटा था। शाम छह बजे के आसपास बाबा नाम का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ भोलन सैय्यद मजार ले गया।
वहां पर पहले से खडे़ अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। बाद में जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जेब में रखे दस हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीनकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंचा। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि पीड़ित की बहन से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें