फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंत नगर में कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। सपा, भाजपा, बसपा ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पर, कांग्रेस ने सिर्फ दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे। कहा जा रहा है कि जसवंत नगर में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के लिए कांग्रेस ने बिना लड़े ही मैदान छोड़ दिया। इस सीट पर दावेदारी कर रहे कांग्रेस के कई नेता आलाकमान की हरी झंडी न मिलने से मायूस हो गए।
विज्ञापन

राजनीति से जुड़े लोगों का कहना है कि जिले में कांग्रेस अपना जमीनी आधार काफी पहले खो चुकी है। इस बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में जोश भरा। पर, इसका भी असर इटावा में नहीं दिखा। एक ओर जहां भाजपा, सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशी तय कर दिए, वहीं कांग्रेस ने सबसे बाद में अंतिम समय में अपने प्रत्याशी घोषित किए। इटावा सदर से राशिद खान को प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें