फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को चुनाव हराकर जनता देगी गुंडई का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में अराजकता चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वह सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। धर्मेंद्र यादव अपने चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में सरकार की गुंडागर्दी को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है। इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एसपी को थप्पड़ मारने और भाजपा विधायक व जिला अध्यक्ष की गुंडई का वायरल वीडियो हकीकत बयां करने के लिए काफी है। प्रदेश की जनता वर्ष 2022 में भाजपा को चुुनाव हरवाकर इसका जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था की बात करते हैं, लेकिन उनके शासन में एसपी स्तर के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। एसपी ने स्वयं कहा है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष और विधायक ने अराजकता की है। इसके बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा को सबसे ज्यादा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य दिए हैं। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें