फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर की शिकायत को स्वतंत्र देव ने किया नजरअंदाज

विज्ञापन
सैफई क्षेत्र के ग्राम रेउंजा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सैफई तहसील के ग्राम नगला रेउंजा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झांसी मंडल के प्रभारी अजय यादव की बहन की शादी में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के सवालों से कन्नी काटते नजर आए, तो वहीं कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर के आचरण की शिकायत की। इससे भी वे नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से एक्सप्रेसवे से रविवार की दोपहर 12 बजे नगला रेउंजा पहुंचे थे। वहां पर करीब 20 मिनट रुकने के बाद वे फिरोजाबाद में शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वहां पहुंचे संवाददाताओं के सवालों को टालते हुए वे किसानों के आंदोलन सहित कई अन्य मामलों पर पूरी तरह से बचते रहे। अलबत्ता भरथना में पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे पर भाजपा के नेताओं ने इंस्पेक्टर के आचरण की शिकायत उनसे जरूर की है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष कुछ नहीं बोले और वहां से चले गए। इस मौके पर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, गोपाल मोहन शर्मा, मनीष यादव पतरे, प्रशांत राव चौबे, कुलदीप यादव नगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें