जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता पकोड़ा तलने सब्जी बेचने चाट का ठेला लागय
- फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस तो सपा युवा इकाई ने काला दिवस के रूप में मनाया। सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बेरोजगारी दिवस मनाते हुए सब्जी, चाट के ठेले लगाए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में सुनील शर्मा, जिला महासचिव आलोक यादव, सरवर अली, गौरव यादव, रंजीत वर्मा, रवि यादव, नितिन यादव, पन्नालाल, अनु कश्यप आसिफ ने पकौड़ी तलकर चाट का ठेला लगाकर बेरोजगारी दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। आज रोजगार छीनकर देश के युवाओं को पकौड़ा तलने, सब्जी बेचने के लिए मजबूर किया है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बेरोजगार युवा आज जगह-जगह पकौड़ी रहे हैं तो सब्जी का ठेला लगा रहे हैं। देश में बेरोजगारी की दर 70 सालों में सबसे ऊपर पहुंच गई है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को संविदा पर रखने की बात जो कही गई है वह सरासर गलत है। स्कॉलरशिप बंद की जा रही है। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी, जिलाध्यक्ष आसिफ वारसी, अंशुल यादव, आशिक, समीर मौजूद रहे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव ने समर्थकों के साथ शास्त्री चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार न देने के मामले में भाजपा सरकार की निंदा की। कहा कि देश में बेरोजगार युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इसलिए हम लोग अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगारी काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।