फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

विज्ञापन
आगरा जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रवासी मजदूरों का साथ देने आगरा जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करने से खफा जिले कांग्रेसी बुधवार को आगरा के लिए निकले। पुलिस ने आगरा बार्डर पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के साथ देने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आगरा बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया। उनके समर्थन में बुधवार सुबह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव सहित कांग्रेसी आगरा को निकले। इटावा-आगरा के बॉर्डर कचौरा घाट पर पहुंचे। उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साथियों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। स्थानीय आगरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने वालों में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव, सरवर अली, सुरेंद्र यादव, नितिन यादव, जितेंद्र यादव, आकाश यादव ने गिरफ्तारी दी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें