फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ऑलः हाइवे में लूट करने वाले सात अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

विज्ञापन
फोटो संख्या 26 व 27 चोरी के माल सहित पकडे लोग पुलिस गिरफत में - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस व एसओजी टीम की शुृक्रवार देर शाम लोकासई नहर पुल के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस को गिट्टी गोदाम में लूट व चोरी का आठ लाख रुपये का माल बरामद हुआ। ये लोग हाईवे में लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

शनिवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी डॉ. रामयश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम जुगरामऊ चौराहा पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से मिली जानकारी पर लोकासई नहर पुल के पास बने मंदिर के पास पहुंचने पर बदमाश पुलिस को देख भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर सात बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को चार तमंचा, छह कारतूस, दो खोखा, तीन चाकू, बिना नंबर की तीन बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दामों में बेच देते थे। ये लोग चोरी की बाइकों से हाईवे किनारे खड़े वाहनों व घरों में जाकर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। एक बदमाश के खिलाफ औरैया तो एक के खिलाफ भिंड जिले में रिपोर्ट दर्ज है।
पकड़े गए बदमाशों ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत साई कोल्ड स्टोर के पास खड़े ट्रक से परचून का सामान लूटने, थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-आगरा हाईवे पर कंटेनर से घरेलू सामान चोरी करने व सैफई गांव स्थित अभिनव स्कूल से बैट्रा व अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं कुबूल की हैं। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घूघलपुर गांव के पास बने गिट्टी के गोदाम से 1044 साबुन, 184 हर्बल टूथपेस्ट, वॉशिंग मशीन, टीवी, रैक, होम यूपीएस, बिजली चार्जर, हीटर, एम्लीफायर, फोल्डिंग टेबल, दो पंखे, कपड़ों से भरे तीन बैग व एक बैटरी समेत आठ लाख का माल बरामद किया। एसपी ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

गिरफ्त में आए आरोपी
सनोज यादव निवासी नगला देवसन थाना वैदपुरा, हिमांशु यादव निवासी ग्राम चकवा खुर्द थाना बसरेहर, वीपी उर्फ कन्हैया लाल निवासी नगला कुआं थाना चौबिया, शिवम यादव उर्फ आशू निवासी नगला कुआं, मोनू उर्फ मोहन शर्मा निवासी मोहल्ला यादव गोरमी थाना गोरमी जनपद भिंड मध्य प्रदेश, रिषि यादव व पंकज यादव निवासी नगला प्राण थाना इकदिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें