इटावा। कोरोना सैंपलिंग प्रभारी डाक्टर समेत 15 लोग जांच में संक्रमित मिले हैं। वहीं 27 कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। संक्रमितों में 3 महिलाएं शामिल हैं। 6 संक्रमित शहर के हैं।
मुख्य विकास अधिकारी डा. राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 5459 हो गई है, इनमें से 5175 कोरोना को मात देकर घर पहुंचे हैं। जबकि 99 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 185 है।
सीडीओ ने बताया शहर में मोतीझील कालोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति, विजय नगर में 66 साल का वृद्ध, सीएमओ कार्यालय में कार्यरत 45 वर्षीय डाक्टर, घटिया अजमत अली में 68 साल का वृद्ध, पुरविया टोला का 74 साल का वृद्ध व कऌटरा शमशेर खां में 29 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में पराग डेरी बकेवर में 32 व 52 साल के व्यक्ति, सीएचसी सैफई में 60 साल की वृद्ध महिला व 32 साल का युवक, जनता इंटर कालेज बकेवर में 15 साल की किशोरी, सीएचसी राजपुर में 35 साल का व्यक्ति, भैंसाई गेट बिधूना रोड भरथना में 35 और 65 साल का युवक एवं 65 साल का वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है।
निर्दलीय प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव निकला
इटावा। आगरा खंड स्नातक का चुनाव लड़ने वाले चौगुर्जी निवासी एवं निर्दलीय प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए संपर्क में आए समर्थकों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। (संवाद)