जसवंतनगर। मैनपुरी सीमा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार से 21 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस ने स्टेट गूड्स एंड सर्विस टैक्स (एसजीएसटी) विभाग को नकदी सौंप दी है।
जसवंतनगर सीओ अतुल प्रधान पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम मैनपुरी सीमा पर जोनई के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। पुलिस ने कार की डिकी से 21 लाख रुपये बरामद किए। कानपुर नगर के बिल्हौर निवासी चालक अनुपम सिंह और प्रतापगढ़ निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि पैसा कानपुर की पीके पैकवेल कंपनी का है, जो वह टूंडला एक पार्टी को देने जा रहे थे।
सीओ की सूचना पर एसजीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान हूटर लगीं दो कार, सीट बेल्ट न लगाने पर कार और तेज आवाज का हार्न लगाने पर दो वाहनों का चालान किया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु भी मौजदू रहीं।