फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गए दो ट्रक पुलिस ने ढूंढे, एक अब भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाने से बुधवार रात चोरी हुए तीन ट्रकों में से दो ट्रकों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है चोर उसे गैर जनपद ले गए थे। एक ट्रक अभी भी गायब है।
विज्ञापन

बकेवर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल (दीवान) ने गुरुवार शाम को चोरी गए तीन सीज ट्रकों के मालिक व चालकों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये ट्रक 15 दिनों से थाने में खड़े थे। पुलिस ने अनंतराम व कटफोरी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी खंगाले थे, जिसके आधार पर वह ट्रकों को ट्रेस कर सकी।
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग जनपदों से दो ट्रकों और कुछ लोगों को बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। बरामद ट्रकों को पुन: सीज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रक सपा नेता के और एक जसवंतनगर का
चोरी गए तीन ट्रकों में से दो ट्रक फिरोजाबाद के एक सपा नेता के बताए गए। एक अन्य ट्रक जसवंतनगर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें