फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: आगे चल रहे ट्रक में पशु लदा ट्रक घुसा, हेल्पर की मौत, हादसे में चार पशुओं की भी मौत, 14 घायल

Fri, 12 Feb 2021 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन
इटावा के बकेवर में सिक्सलेन हाईवे पर बकेवर थानाक्षेत्र के बिजौली के पास शुक्रवार सुबह पशु लदा ट्रक ओवर टेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में हेल्पर व चार पशुओं की मौत हो गई। हादसे में 14 पशु घायल हो गए जिनका इलाज पशु चिकित्सालय में कराया गया। 
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे सिक्सलेन हाईवे पर पूनम ढाबा के पास एक ट्रक औरैया से इटावा की ओर जा रहा था। चालक ने ओवर टेक का प्रयास किया जिससे ट्रक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गया। आगे चल रहा ट्रक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे एक हेल्पर को तो निकाल लिया लेकिन दूसरा फंस गया।

क्रेन की मदद से दूसरे क्लीनर को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई जहां एक क्लीनर की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने ट्रक में फंसे करीब 25 पशुओं को घायल अवस्था में बाहर निकाला। चार पशुओं की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर गंगादास गौतम ने बताया कि जिस ट्रक का एक्सीडेंट हुआ उसमें हेल्पर मजीद पुत्र हसन उम्र लगभग 42 वर्ष व सरफराज पुत्र नसरुद्दीन निवासी घोसियाना जनपद ललितपुर (झांसी) फंसे हुए थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मजीद की मौत हो गई। सरफराज का इलाज चल रहा है। पशुओं का महेवा पशु अस्पताल भेज दिया गया। ट्रक ललितपुर से अलीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें