फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगा विशेष हेल्पलाइन नंबर, कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में नवागत एसएसपी आकाश तोमर ने पत्रकारों से बात की। साथ में एएसपी क्राइम महेश कु - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। नवागत एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि बगैर किसी दबाव के गुणदोष के आधार पर काम करेंगे। जल्द ही एक विशेष हेल्पलाइन नंबर बनाएंगे। उस नंबर पर लोग भ्रष्ट आचरण करने वाले पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों से जुड़ी शिकायत कर सकें।
विज्ञापन

वर्ष 2013 बैच व यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी और अलीगढ़ जिले के निवासी एसएसपी आकाश तोमर ने गत शनिवार रात को बाराबंकी जिले से आकर यहां कमान संभाली है। गत रविवार को उन्होंने पुलिस लाइन कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, कंट्रोलरूम, पुलिस आवास आदि स्थानों का जायजा लिया।
सोमवार को ऑफिस में लोगों की समस्याएं सुनीं और दोपहर में पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बात की। लंबित विवेचनाओं को लेकर एसएसपी ने कहा कि हर रविवार को न्याय दिवस का आयोजन करेंगे। इसमें शिकायतकर्ता और विवेचनाधिकारी को बुलाकर मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। जमीनी विवाद श्राबस्ती मॉडल से सुलझाए जाएंगे। इसमें मेरिट के आधार सीओ व एसएचओ स्तर से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

भू एवं खनन माफियाओं, सफेदपोश अपराधियों की गतिविधियों को सख्ती से रोका जाएगा। जो कोई भी लिप्त मिलेगा। उस पर अवश्य कार्रवाई होगी। किसी दबाव में न तो कार्रवाई होगा और न रुकेगी। यदि कोई रसूखदार व्यक्ति गलत कामों को करेगा। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहर के जाम व अतिक्रमण की जटिल समस्या पर उन्होंने कहा कि नगरपालिका, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर इसका हल निकाला जाएगा। शहर में खराब पड़े सीसीटीवी के प्रश्न पर एसएसपी ने उन्हें ठीक कराने की बात कही और कहा कि क्राइम का खुलासा करने में इन कैमरों का काफी महत्व रहता है।
उन्होंने कहा कि नया रूट चार्ट बनाकर 100/112 नंबर पर आने वाली शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस रहेगा। वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, एंटी रोमियो स्कॉएड को और बेहतर रिस्पांस के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतने की पूरी कोशिश रहेगी।
एसएसपी इटावा आने से पूर्व यूपी गवर्नर के एडीसी, जौनपुर व बरेली में एएसपी व गाजियाबाद में एसपी रहे हैं। कानपुर से नौकरी की शुरुआत करके वहां बतौर एएसपी अंडर ट्रेनिंग में रहे हैं। इस दौरान एएसपी क्राइम महेश कुमार अत्रि, सीओ सिटी वैभव पांडेय व सीओ भरथना आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें