फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के स्वास्थ्य विभाग के बड़े बाबू ने दफ्तर जाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। औरैया जिले में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के बड़े बाबू ने इकदिल पुलिस पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उसने अजीतमल सीएचसी के अधीक्षक से लिखित शिकायत में कहा है कि अब वह दफ्तर नहीं आएगा। वेतन आदि कामों के लिए खुद व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन

इटावा में रह रहे अजीतमल सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ सहायक कौशलेंद्र प्रताप राव ने कहा कि शनिवार को वह स्टाफ का वेतन बनवाने के लिए दफ्तर गया था। उसी दिन लौटते वक्त शाम करीब साढ़े छह बजे इकदिल थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर लगी बेरीकेडिंग से पुलिस ने रोक लिया और उसका चालान काटने की धमकी दी। उसके निजी वाहन पर मेडिकल स्टाफ का पंफलेट भी लगा था। फिर भी सादा कपड़े पहने एक सिपाही ने उसे अपमानित किया। लिहाजा अब वह कार्यालय नहीं जाएगा और घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन करेगा। कौशलेंद्र ने सीएचसी अधीक्षक से वेतन आदि कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने को कहा है। इस संबंध में इकदिल थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर गैर जिलों से आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। जिन लोगों को आने जाने की छूट मिली हुई है, उन्हें रोका नहीं जा रहा। पुलिस पूछताछ करती है, किसी से अभद्रता नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें