आईजी जोन के निर्देश पर शनिवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मॉल, सिनेमा हॉल, बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी साथ रहा। इस दौरान जिला बदर अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।
शनिवार की शाम को आईजी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय के निर्देश पर सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शाम 5 बजे से 8 बजे तक शहर के प्रमुख स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जो भी संदिग्ध व्यक्ति मिला, उसकी तलाशी ली गई।
मॉल व सिनेमाघरों में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सीओ सिटी ने बताया कि आईजी जोन के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसमें कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
शीला टाकीज पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने शातिर अपराधी बिल्ला उर्फ रवि पुत्र आदेश निवासी रानीबाग को एक तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि वह जिलाबदर था और इस समय वह शहर में ही घूम रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।