फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव

Sat, 10 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना पुलिस ने दो दिन पहले दफनाया गया युवक का शव शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकलवाया। मृतक के भाई की ओर से दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव निकाले जाने के दौरान मृतक के परिजनों के साथ आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई।

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी बृजमोहन (25) पुत्र सुधीर कुमार यादव को गांव का ही भानूप्रताप पुत्र लायक सिंह व कमलेश पुत्र गंगाराम निवासी देसरमऊ ट्रैक्टर पर मिट्टी भराने के लिए मजदूरी पर 6 दिसंबर को ले गया था। इसी बीच किसी तरह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर दोनों लोगों ने सांप के काटने से हुई मौत की बात परिजनों से कहते हुए 7 दिसंबर को उसके शव को गांव के पास दफना दिया था। गुरुवार को इस पूरे मामले में नया मोड़ आया। मृतक के भाई विष्णु कुमार ने इस संबंध में इकदिल थाने में दोनों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई बृजमोहन की मिट्टी की खदान में दबने से मौत हुई है।

शनिवार को थानाध्यक्ष इकदिल राधामोहन द्विवेदी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। कब्र से शव निकाले जाने की जानकारी होने पर एसडीएम सदर महेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में कब्र की खुदाई शुरू हुई।

करीब डेढ़ घंटे की खुदाई के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई। कब्र से शव निकाले जाने की सूचना पाकर क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें