फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 10 घंटे में अगवा किसान को छुड़ाया

Thu, 12 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बदमाशों के चंगुल से मुक्त ‌किसान कप्तान ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैफई गांव के पास अपहृत साइकिल सवार किसान को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर भरथना में दबिश देकर छुड़ा लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई  स्विफ्ट कार को भी बरामद कर लिया है। जमीन अपने नाम कराने के लिए किसान को अगवा करने वाले उसके पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन



 ऊसराहार थाने के अंतर्गत नगला भूटा गांव निवासी कप्तान सिंह  10 मई को दोपहर 1 बजे साइकिल से सैफई चौराहा से सैफई गांव की तरफ जा रहा था। तभी स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुए अपहरण से सैफई में सनसनी फै ल गयी। एसएसपी मंजिल सैनी ने तुरंत पुलिस टीम को दबिश देने के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने अपहरण के दस घंटे के अंदर अपहृत किसान को बुधवार को भरथना में दबिश देकर बरामद कर लिया।

मामले में  मोड़ तब  आया  जब अपहृत किसान ने बताया अपहरण करने वाला और कोई नहीं उसका पुत्र राहुल यादव है। राहुल का अपहरण में उसके दोस्त राजपाल पुत्र जबर सिंह, नगला अजय भरथना व ससुरालियों ने साथ दिया है। सैफई के पुलिस उपाधीक्षक अरुण दीक्षित ने बताया कप्तान सिंह के पुत्र राहुल ने जमीन अपने नाम कराने के लिए पिता का अपहरण किया।
विज्ञापन


पुत्र को शक था  पिता अपनी जमीन बेच सकते हैं। कप्तान सिंह दो साल से सैफई में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है। अपहृत किसान के रिश्तेदार शेलेंद्र यादवने थाना सैफई में धारा364 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ ने बताया पुलिस का दबाव बढ़ता देख अपहरणकर्ता कार और अपहृत को छोड़कर भाग गए। अपहरणकर्ताओं की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें