फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को पैदल पेट्रोलिंग करेगी पुलिस: एसएसपी

Thu, 12 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
छात्र छात्राओं को शपथ दिलाती एसएसपी मंजिल सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के कार्य में पुुलिस भी सहयोग करेगी और शुक्रवार के कुछ देर के लिए पैदल ही पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ पेड पानी संरक्षण के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। यह बात एसएसपी मंजिल सैनी ने पर्यावरण छात्र संसद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहनों को कम चलाया जाना चाहिए। इसके साथ ही जिस तरह जलस्तर गिरता जा रहा है, उससे यह जरूरी हो गया है कि पेडों और पानी का संरक्षण किया जाए। इस मौके पर उन्होंने आम का पौधा भी रोपा और बच्चों को इसके देखरेख की जिम्मेदारी दी।


सेविन हिल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को वाहन कम चलाने, हेलमेट लगाकर वाहन चलाने, पेड लगाने व बचाने के साथ जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को इस बात के लिए प्रेरित करेंगे कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं व वाहनों का कम प्रयोग करें और वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य काफी विस्तृत है फिर भी शुक्रवार के दिन पुलिस कुछ देर के लिए वाहनों को छोडकर पैदल पेट्रोलिंग करेगी।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने कहा कि बच्चे ही आने वाले भविष्य के निर्माता हैं, बच्चों के जागरूक होने से स्थितियां तेजी से सुधरेंगी। उन्होंने पांच किलोमीटर की दूरी तक आने जाने के लिए सभी से साइकिल प्रयोग करने की अपील की। स्वामी विवेकानन्द संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि हम अपनी पीडी के  लिए एक अच्छा वातावरण छोडकर जाएं इसके लिए अभी से सावधान रहने की जरूरत है। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन शमन व मृदुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें