फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पोल के सपोर्टर उतरा करंट, किसान व भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम सराय इलाही में गुरुवार सुबह बिजली के पोल से लिपटे सपोटर्र (स्टिक) में सांकल से बांधकर भैंस को नहला रहे किसान व भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने किसान के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह 10 बजे बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय इलाही निवासी किसान सुनील (35) भैंस को नहला रहे थे तब लाइट नहीं आ रही थी बीच में अचानक लाइट आ गई। इससे भैंस करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। बचाने के प्रयास में सुनील भी करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने बिजलीघर में फोन करके पटिया फीडर की लाइट बंद कराई।
परिजन युवक को सैफई लेकर भागे। सैफई में डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सीमेंट के पोल को साधने के लिए लोहे का सपोटर्र लगा था। हादसे के बाद लाइनमैन ने सपोटर्र को हटाकर अलग कर दिया। सूचना पर तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। सूचना पर भी बिजली निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें