फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास न बनाने वालों से होगी धनराशि की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा लेकर घर न बनाने वालों से वसूली होगी। जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से चलाए जा रहे सर्वे में अभी इटावा शहर में 30 ऐसे लाभार्थी चिह्नित हुए हैं। जिन्होंने पहली किस्त का पैसा लेकर गृह निर्माण नहीं किया है। सर्वे अभी चल रहा है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा सुधाकांत मिश्रा ने बताया कि 30 लाभार्थियों को पहली किस्त की धनराशि 50 हजार रुपये खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। दूसरी किस्त देने से पहले उनका भौतिक सत्यापन कराया गया तो स्थिति में कोई परिवर्तन ही नहीं मिला। इन लाभार्थियों ने धनराशि का उपयोग गृह निर्माण के लिए नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। वे 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य पर धन खर्च नहीं कराया जाएगा तो वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें