फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिया थाने के कार्यालय का प्लास्टर गिरा

Sat, 18 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्लास्टर चटककर गिरने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जर्जर चौबिया थाने के कार्यालय का प्लास्टर शनिवार की सुबह अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि काम निपटा रहे मुंशियों के ऊपर प्लास्टर का मलबा नही गिरा। वर्ना बडा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से थाने का नया भवन बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

चौबिया थाने का भवन वर्ष 1991 को बना था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता रहता है। शनिवार की सुबह थाने में तैनात मुंशी सत्य नारायण, हेमराज के अलावा सुरेंद्र कुमार अपना कामकाज निपटा रहे थे और अन्य पुलिस कर्मी भी पास में बैठे थे। तभी अचानक भवन की छत का प्लास्टर गिरा और वहां काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकलकर भागे। एसओ चौबिया विनोद कुमार यादव ने बताया कि कार्यालय के कमरे में छत का प्लास्टर गिर गया था । किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें