फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने कार में टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 18 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चंबल पुल पर भिड़े मारुति वैन एवं डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र भिंड मार्ग पर चंबल पुल के पास एक डंपर ने पीछे से मारुति वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। उधर, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर सिंघावली के पास दो कारों की भिड़ंत में चार लोग घायल हुए। इसके अलावा अन्य सडक हादसों में भी चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चंबल पुल के पास इटावा की ओर से जा रही मारुति वैन में पीछे से तेजी से जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। वैन के ट्रक से टकराने पर उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरी मामूली रूप से घायल हो गया लेकिन हादसे के बाद चालक गाड़ी छोडकर भाग निकला। इससे पुल पर जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ बढ़पुरा रमाकांत दुबे फोर्स के मौके पर पहुंचे और वहां पड़े घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने वैन को वहां से हटवाकर जाम खुलवाया। इस कारण करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। एसओ रमाकांत दुबे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। उसकी शिनाख्त का प्रयास हो रहा है।
वहीं, दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर गांव सिंघावली के पास हुई जहां दो कारों के आपस में टकराने से कारों में सवार भूरे पुत्र नबाब खां , विक्की यादव पुत्र तेज सिंह व विनोद पुत्र प्रभू दयाल निवासी मोहल्ला विधी चंद औरैया व दूसरी कार में सवार अयण कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी चौगान थाना सिविल लाइंस घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहे के पास हुई जहां बाइकों की भिड़त में एक बाइक पर सवार बिहारी पुत्र भाऊसिंह व उसका साथी राज किशोर निवासी डिबौली थाना चकर नगर घायल हो गये । इसके अलावा गांव के पास लोडर की चपेट में आने से पैदल जा रहा सचिन पुत्र अनिल कुमार निवासी नगला चौब घायल हो गया। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टिमरूआ के पास बाइक से जा रहे अनुज पुत्र राम सेवक निवासी जैतपुर तोता राम को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें