फोटो संख्या 20 : इकदिल क्षेत्र में आंधी में टूटे खंभों की मरम्मत करते कर्मचारी
- फोटो : ETAWHA
गुरुवार शाम को आई आंधी में जिले में कई क्षेत्र में बिजली के खंभे गिर गए। इससे कई गांवों की आपूर्ति शुक्रवार को दोपहर बाद तक बाधित रही। कुछ गांवों में रात तक बिजली नहीं आई।
इकदिल क्षेत्र में पेड़ गिरने से सब स्टेशन को आपूर्ति देने वाली 33 लाइन तार और दो खंभे टूट गए। इससे सबस्टेशन की बिजली गुल हो गई। गुरुवार रात 8 बजे गई बिजली शाम तक नहीं आई थी।
जेई अमर बहादुर इकदिल ने बताया गोपियापुर और करवाखेड़ा के बीच में खंभे टूटे हैं, खंभे बदलने का काम चल रहा है।
संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार आंधी में सबस्टेशन की बिजली गुल गई, शुक्रवार शाम तक आपूर्ति शुरू हो नहीं पाई थी। जेई शशि कांत ने बताया कि बकेवर व भरथना के बीच कई खंभे टूट गए हैं और हरराजपुर के पास आम का पेड़ गिरने से तार टूटे हैं।
संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार क्षेत्र में भी कई जगह पेड़ की डालियां गिरने से तारों को नुकसान हुआ। इससे बिजली गुल रही।
देहात में पाल अड्डा पर तालाब के किनारे ग्यारह हजार लाइन का खंभा झुका हुआ है। उपभोक्ता अरविंद पाल ने खंभा गिरने से हादसा हो सकता है।
इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। झुले खंभे को गांव के लोगों ने पेड़ से बांध रखा है। संवाद