फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों समेत तीन लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन थाना क्षेत्रों से दो युवकों समेत तीन लोग लापता हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में फ्रेंड्स कालोनी के हरसौली गांव निवासी राजू ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया कि उनका बेटा दीपक (22) रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। बुधवार को भी वह दुकान गया था। रात करीब साढ़े 9 बजे तक घर न लौटने पर चिंता हुई। उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को थाना पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि पुलिस खोजबीन में जुटी है।
वहीं भरथना थाना में क्षेत्र के नगला बाग कुसना गांव निवासी धर्मेंद्र कुुमार ने बताया कि उसके पिता प्रकाश सिंह (53) गत 25 मई की रात करीब 3 बजे से लापता हैं। वे घर के दरवाजे पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव निवासी खुशबू ने इकदिल थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि वह क्षेत्र के बड़ी फूफई गांव के पास स्थित विश्वनाथ ईंट भट्ठे पर काम करती है। इसी भट्ठे पर वह अपने भाई विमल (16) के साथ रह रही थी। 13 मई की सुबह 6 बजे उसका भाई बगैर बताए कहीं चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें