फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान व देवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई के हवाई पट्टी क्षेत्र में टिमरुआ पुल के नीचे शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मैनपुरी के करहल निवासी वीरेंद्र सिंह (50) व उनकी भाभी पूर्व प्रधान जावित्री देवी (60) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की सूचना देने के करीब घंटे भर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

करहल के गुड़ियाहार निवासी वीरेंद्र सिंह बाइक से भाभी के साथ इटावा आए थे। रात करीब 8 बजे वे लौट रहे थे। टिमरुआ पुल के नीचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घायल देवर भाभी काफी देर तक सड़क पर तड़पते पड़े रहे। इस बीच राहगीरों ने सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब पौने घंटे बाद पहुंची।
दोनों को किसी तरह सैफई चिकित्सा विवि पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जावित्री देवी पूर्व प्रधान थीं।
परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचानामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें