फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: रेलवे चार ट्रेनें, रोडवेज 10 बसें चलाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए रेलवे और रोडवेज परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे चार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं, रोडवेज परिवहन निगम 10 अतिरिक्त बसों के साथ पांच बसों को आरक्षित रखेगा।
विज्ञापन

जिले में पीईटी के लिए कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में करीब 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आजमगढ़, जालौन और कानपुर देहात जैसे जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इटावा आएंगे। इटावा के परीक्षार्थी अलीगढ़, एटा और आगरा सहित कई जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। बाहरी जिलों से आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है।
आरक्षित बसें बस स्टैंड पर तैनात रहेंगी ताकि परीक्षा छूटने के समय कोई परेशानी न हो। रेलवे कानपुर सेंट्रल-मथुरा जंक्शन, प्रयागराज-मैनपुरी, अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल और फिरोजाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। जरूरत पड़ने पर नॉन स्टॉप ट्रेनों को भी रोका जाएगा।
विज्ञापन


सहायता केंद्र और किराया निर्धारण
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। यह सहायता केंद्र रेलवे बस स्टैंड और शास्त्री चौराहे के पास स्थापित किए गए हैं। नगर पालिका और राजस्व कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मी बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को रैन बसेरा में रुकने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। शीतला प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज सहित कुछ शुरुआती केंद्रों के लिए रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से 10 रुपये किराया निर्धारित है।

अन्य केंद्रों का किराया
संत विवेकानंद सीबीएसई पब्लिक स्कूल और नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स जैसे अन्य केंद्रों के लिए 20 रुपये तक किराया तय किया गया है। वहीं, अरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल और हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जैसे कुछ केंद्रों के लिए 30 रुपये तक किराया देना होगा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मनमाना किराया मांगने पर शिकायत करने को कहा है। परीक्षार्थी वाहन की फोटो सहित मोबाइल नंबर 9454403289 पर शिकायत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र जाने से पहले निर्धारित किराये की जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें