फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वायरल बुखार के साथ टाइफायड भी जकड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें वायरल बुखार, टाइफायड के अलावा खांसी, जुकाम व त्वचा के रोग के 242 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने खून की जांच करवाने के बाद दवाएं दी। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

गुरुवार को संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह आठ बजते ही दूर-दूर से मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान 593 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया जबकि 190 मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने पहुंचे। इन मरीजों में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, टाइफायड, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग के रहे। इसकी वजह से फिजीशयन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टर ने जांच के बाद मरीजों की खून की जांच करवाई। इससे खून की जांच करवाने के लिए मरीजों की पंजीकरण कक्ष के बाहर लगी लाइन लग गई। फिजीशियन डॉ. शांतुन निगम ने बताया कि बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। इस समय लोग जरा सी लापरवाही में वायरल बुखार व टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें