फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूम-घूम कर फायरिंग की, महिला को गोली मारी

Fri, 05 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित मोहल्ला कटरा बिल्लोचियान में गुरुवार की रात दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को  सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया है। वहीं, बाइकों पर सवार होकर इन्हीं दबंगों ने इससे पहले पहले मोहल्ला फक्कड़पुरा व कटरा बिल्लोचियान में लगभग आधा घंटे तक हवाई फायरिंग व पथराव कर दहशत फैलाई।
विज्ञापन



दहशत व तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। मोहल्ला कटरा बिल्लोचियान में गुरुवार की रात बाइकों पर सवार लगभग आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने इरफान पुत्र लल्ला के घर धावा बोला। इरफान के घर पर न मिलने पर दबंग चले गए।


इसके बाद कटरा बिल्लोचियान व फक्कड़पुरा में घूम-घूमकर तीन दर्जन से अधिक हवाई फायर किए। इरफान के घर के आसपास कई मकानों में दरवाजों पर लात मारकर लोगों को धमकी दी, साथ ही पथराव भी किया। बाद में इरफान के घर में घुसकर वहां मौजूद उसकी मौसी खैरूननिशा को गोली मार दी।
विज्ञापन



 लोगों की माने तो हमलावर धमकी दे रहे थे कि घंटे भर में मोहल्ला फक्कड़पुरा खाली न किया तो सबको तबाह कर देंगे। इसके बाद बाइकों पर सवार होकर सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक  दुबे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सैफई पीजीआई भेजा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।


वहीं, इस मामले में नफीस पुत्र इदरीश निवासी कटरा बिल्लोचियान ने पुलिस को सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में  संजू पुत्र रंगाबिल्ला, अन्नू यादव पुत्र मुनीम यादव, हीरा यादव पुत्र तुलसीराम, बंटी यादव पुत्र फूलन सिंह यादव, दिनेश यादव पुत्र विजय सिंह यादव निवासी अहीरटोला, मोहित पुत्र दिनेश यादव निवासी भावलपुर तथा सुनील कोरी पुत्र लाखन सिंह निवासी गुलाबबाड़ी को नामजद किया है।


पुलिस ने धारा 147,148,149, 307, तथा 7 क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने रात भर नामजद आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी मिली है कि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें