फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

Fri, 05 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन  केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम  की देखरेख में खंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने  दौड़, लंबी कूद, कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान दौलत अली पाली, द्वितीय स्थान अमन कर्वा ने प्राप्त किया।  50 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम   नेहा, द्वितीय स्थान  मोहिनी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग  कबड्डी  में प्रथम बरैला बिरारी ने प्रथम एवं कन्या विद्यालय भरथना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 


 जूनियर 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम  विकास , द्वितीय स्थान राजकिशोर ने प्राप्त किया। वहीं पीटी प्रतियोगिता में कन्या  जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतीक चिह्न देकर हौंसला आफजाई की।  प्रतियोगिता के बाद विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन



इस मौके पर शरद यादव, राज कुमार तिवारी, अनिल यादव, ब्रजेंद दीक्षित, यशवीर सिंह यादव, आशुतोष यादव, विनोद चौहान, इफ्तिखार, कुलदीप पोरवाल, सुधीर, अजीत, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें