ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिलने वाले स्थान पर नए सर्विस रोड की लंबाई करीब दो किलोमीटर बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने पुराने सर्विस रोड को ही बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
ताखा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ा जा रहा है। जोड़ने वाले स्थान पर बड़े क्षेत्र में गोल चक्कर बनाया जा रहा है। इस कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के की पुरानी सर्विस रोड समाप्त हो जाएगी। नई सर्विस रोड गोल चक्कर के किनारे-किनारे बनाई जा रही है। कुदरैल गांव से प्रारंभ हुईं सर्विस रोड
चित्तरपुर गांव में समाप्त होगी। इससे उमरैन, जय सिंहपुर शिवरा रंपुरा, चित्तरपुर, नगला वांस, गुजराती, नगला खरग गांवों की दूरी करीब दो किलोमीटर की दूरी बढ़ जाएगी। ग्रामीण अजय दुबे, छोटे, जसवीर सिंह, तिलक सिंह, राधे वर्मा, दीवान यादव, विपिन यादव ने पुरानी सर्विस रोड बरकरार रखने की मांग की है।