फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में महिला अस्पताल के सीएमएस ने महिलाओं को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सीएमओ डॉ. भगवान दास और जिला महिला व पुरुष अस्पताल के सीएमएस ने ओपीडी में मरीजों को देखा। सीएमओ ने बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल व महिला अस्पताल के सीएमएस ने ओपीडी में मरीजों का इलाज किया। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस ने पैथोलॉजी में मरीजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

शासन ने सीएमओ से लेकर पीएचसी प्रभारी तक प्रशासनिक कार्यों के साथ ही ओपीडी में मरीज देखने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत सीएमओ गुरुवार सुबह बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के बाद ओपीडी में 15 से ज्यादा मरीज देखे। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसएस भदौरिया दोपहर करीब एक बजे
अस्पताल की पैथोलॉजी पहुंचे। 13 मरीजों की स्लाइडें जीबीपी (जनरल ब्लड पिक्चर) की जांच की। उनकी रिपोर्ट तैयार की। इधर, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस. डॉ. अशोक कुमार ने ओपीडी में 20 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने पक्का बाग से इलाज कराने आई पूनम गोयल को भी देखा। डिप्टी सीएमओ भी जिस क्षेत्र में भ्रमण पर गए वहां की सीएचसी की ओपीडी में मरीजों को देखा। सीएचसी प्रभारियों ने भी अपने अस्पतालों में मरीजों को देखा। उन्हें दवाएं देने के साथ ही कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन

जिला पुरुष व महिला अस्पताल के सीएमएस अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। ऐसा ही सभी डिप्टी सीएमओ भी करेंगे। सीएचसी प्रभारी भी अपने अस्पताल की ओपीडी में हर रोज मरीजों को देखेंगे। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डॉ. भगवान दास, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें