फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शीतलहर से ठिठुरे लोग, फसलें भी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। जिले में तापमान में शुक्रवार को भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। दिन के समय निकली धूप में बैठकर लोग सर्दी को दूर करते दिखाई दिए। शक्रवार को जहां जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

सर्दी के चलते लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे। दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण कार्यों पर भी ठिठुरन का असर पड़ा। ठंड से राहत पाने के लिए लोग आग जलाकर तापते रहे। घने कोहरे और सर्दी का असर फसलों पर भी देखने को मिला है। किसानों के अनुसार आलू, सरसों और अरहर की फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। आलू में झुलसा रोग की आशंका, सरसों में फूल-फलियों पर असर व अरहर में नमी के कारण फूल झड़ने की शिकायत आना शुरू हो गई है। हालांकि गेहूं और जौ की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें