इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल कॅरिअर सेंटर ने संयुक्त रूप से रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले का आयोजन पक्का तालाब स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय पर हुआ। रोजगार मेले में छह कंपनियों ने 61 युवाओं को प्रारंभिक चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में कुल 103 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में आई कंपनी एलआईसी, प्रोमोकाश आउटसोर्सिंग, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, केयर हेल्थ नर्सेस, पेटीएम सर्विस व बीएमआर एचवीएसी कंपनी ने 61 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले में मॉडल कैरियर सेन्टर के दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे।