फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सरस मेले में लोगों ने खरीदे समूहों के बनाए उत्पाद

Fri, 16 Oct 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर में शुक्रवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला का शुभारंभ हुआ। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों की बिक्री व प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव व पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुओं व स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता को देखा।

इस अवसर पर नगर उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने की दिशा में यह मेला एक मील का पत्थर साबित होगा। मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में हस्तकला, जैविक उत्पाद, मसाले व पारंपरिक वस्तुएं लोगों में आकर्षण का केंद्र रहेंगी और लोगों ने इनकी खरीदारी भी की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें