फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोग नहीं कर रहे मास्क

विज्ञापन
फोटो संख्या 12- बकेवर के सामुदायिक शौचालय में लगा ताला - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कालिका मंदिर में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों के लिए नगलाबनी व रामलीला मैदान के सामने स्थित शौचालय के बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को खुले में शौच क्रिया के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बकेवर के अंतर्गत लखना रोड पर नगलाबनी के सामने नवनिर्मित शौचालय नगर पंचायत ने राहगीरों व लखना के कालिका मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए बनवाया गया है।
पास ही सामुदायिक केंद्र भी बनवाया है, जहां नगलाबनी में आने वाली बारात को ठहराया जाता है। उनके लिए भी यह नवनिर्मित शौचालय कारगर साबित हो, लेकिन यह अभी तक चालू नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इस बारे में नगर पंचायत बकेवर के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया उसमें पत्थर लगना था, वह लग गया अब किसी कर्मचारी की तैनाती करके शुरू करा दिया जाएगा।
उधर, नगर पंचायत लखना में रामलीला मैदान के सामने शौचालय शुरू तो हो गया, लेकिन वहां सामुदायिक केंद्र का निर्माण होने की वजह से पता ही नहीं लग पाता की लोगों के शौच क्रिया की व्यवस्था है। लिहाजा वह लौट जाते हैं।
कस्बा के ठाकुरान मुहाल में भी आठ शीटर शौचालय का शुभारंभ करा दिया गया, लेकिन इसमें ताला पड़ा रहता है।
नगर पंचायत लखना के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया रामलीला मैदान के सामने कार्य चल रहा है। कर्मचारी तैनात है। जबकि ठाकुरान मुहाल में बाउंड्री बाल का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें