सैफई (इटावा)। मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप में बुधवार को अपने-अपने मैचों में विरोधी टीम के खिलाफ पटियाला ने 10 और एमपी की टीम ने दागे 17 गोल दागे।
इसी प्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने 11 गोल विपक्षी टीम पर दागे। पहला मैच हाकी पटियाला व गुजरात में हुआ। इसमें पटियाला की टीम ने गुजरात को 10-1 से हराया। पटियाला की सपना से 4 गोल, कुलविंदर ने 2, पुष्पा, मीनू, बेंत कौर, बेबी ने एक-एक गोल किया जबकि गुजरात की चम्पा ने एक मात्र गोल दागा।
इसके बाद हुए मैच में स्टील प्लंाट स्पोर्ट्स बोर्ड ने हाकी छत्तीसगढ़ को 2-1 से पराजित किया। स्टील प्लंाट स्पोर्ट्स बोर्ड की शिखा तथा नुसरत नेे क्रमश: एक-एक गोल किया और छत्तीसगढ़ की बबीता ने एक गोल दागा। तीसरे मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने त्रिपुरा हाकी को 17-0 से हराया।
चौैथे मैच में हाकी राजस्थान की टीम ने बंगाल हाकी एसोसिएशन को 3-0 और पांचवें मैच में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी की टीम ने हाकी पांडेचेरी को 11-0 से हराया। इससे पूर्व एसएसपी डा. राकेश सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
इस चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे हाकी उत्तराखंड एवं हाकी गुजरात, सुबह 7.30 बजे हाकी बिहार और मणिपुर हाकी, सुबह 9 बजे विदर्भ हाकी एसोसिएशन एवं हाकी जम्मू कश्मीर के मध्य मैच खेले जाएंगे।