फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मैनपुरी ट्रैक पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

Tue, 27 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
मैनपुरी रेलवे लाइन पर बुधवार से यात्री ट्रेन चलेगी। दोपहर ढाई बजे रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल भवन से झंडी दिखाएंगे जबकि इटावा स्टेशन पर सांसद पैसेंजर ट्रेन मैनपुरी के लिए रवाना करेंगे। ट्रैक के उद्घाटन के लिए एक दिन पूर्व रेलवे उच्चाधिकारियों ने जायजा लिया। शाम तक तैयारियों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

55 किलोमीटर लंबे इटावा-मैनपुरी ट्रैक पर ट्रेनों क ा संचालन शुरू होने का इंतजार सभी को बेसब्री से था। मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने उद्घाटन की घोषणा की। इटावा स्टेशन पर मैनपुरी लाइन पर पहली पैसेंजर ट्रेन दौड़ाने की तैयारियां शुरू हो गईं। एसीएम टूंडला अमन वर्मा व स्टेशन अधीक्षक इटावा आरके त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को दोपहर ढाई बजे रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ कई रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इटावा-मैनपुरी लाइन के साथ आगरा, मथुरा, मिर्जापुर आदि की परियोजनाओं को रेलमंत्री हरी झड़ी दिखाएंगे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मैनपुरी रवानगी के लिए स्पेशल ट्रेन आगरा से इटावा पहुंची है। इटावा स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर होगा। जहां पर इटावा लोकसभा के सांसद अशोक दोहरे व राज्यसभा सांसद के साथ कई रेल वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। स्क्रीन पर लगातार रेल मंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम दिखाया जाएगा। जैसे ही रेल मंत्री इटावा मैनपुरी लाइन के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। स्टेशन पर मौजूद सांसद पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाकर मैनपुरी के लिए रवाना कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें