फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ने लगी इटावा-मैनपुरी लाइन पर पैसेंजर

Wed, 28 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पैसेंजर को झंडी दिखाकर रवाना करते मंडलीय अभियंता निर्माण कमल तलरेजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिर लंबे इंतजार की घड़ी खत्म हो गई और बुधवार को नवनिर्मित इटावा-मैनपुरी ट्रैक पर पहली पैसेंजर ट्रेन हरी झंडी मिलते ही दौड़ने लगी। रूरा स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे के कारण ट्रैक के उद्घाटन कार्यक्र म को लेकर सुबह से शाम तक असमंजस की स्थिति बनी रही। शाम को बिना कोई विशेष तैयारी के साधारण तरीके से मंडलीय अभियंता निर्माण कमल तलरेजा ने झंडी दिखाकर डीएमईयू पैसेंजर को मैनपुरी ट्रैक पर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से प्रदेश की कई रेल परियोजनाओं के साथ इटावा-मैनपुरी रेल का भी शुभारंभ रेल भवन से झंडी दिखाकर करना था। इसके बाद इटावा स्टेशन पर सांसद की ओर से पैसेंजर को झंडी दिखाकर मैनपुरी के लिए रवाना किया जाना था। इसके लिए बुधवार दोपहर ढाई बजे का समय तय किया गया था। एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन भोर पहर रूरा स्टेशन पर ट्रेन हादसा होने के बाद यह उद्घाटन कार्यक्रम अधर में लटक गया। स्टेशन पर एक दिन पहले से मौजूद रेलवे निर्माण खंड के अधिकारी व स्टेशन अधीक्षक इस उलझन में पड़ गए कि उद्घाटन कार्यक्र म आज होगा भी या नहीं। जहां एक ओर उच्चाधिकारियों से निर्देश आते रहे कि किसी तरह से सामान्य तरीके से ही ट्रेन को मैनपुरी के लिए रवाना कर दिया जाए। मगर सिग्नल, संचालन व निर्माण खंड के उच्चाधिकारियों के रूरा चले जाने से स्टेशन प्रशासन के सामने समस्या खड़ी हो गई कि वह ट्रेन को कैसे चलाएं। कारण था कि ट्रेन को दौड़ाने से पहले सभी खंडों से प्रमाण पत्र लेना जरूरी होता है। पहले लगा उद्घाटन टल जाएगा, लेकिन शाम होते सब कुछ ठीक हो गया और ट्रेन के चालक धर्मेंद्र कुमार, सहायक लल्लन बाबू व गार्ड जागेश्वर प्रसाद को ट्रेन को यार्ड से प्लेटफार्म पर लाने की स्वीकृति दे दी गई और ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। इसके बाद यहां मौजूद मंडलीय अभियंता निर्माण कमल तलरेजा, स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी, सीएमआई रोहित कुमार आदि रेल अधिकारियों की उपस्थित में उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। मंडलीय अभियंता कमल तलरेजा ने ट्रैक पर नारियल फोड़ने के बाद डीएमईयू पैसेंजर को शाम 5:15 बजे हरी झंडी दिखाकर मैनपुरी के लिए रवाना कर दिया। इस मौके पर भाजपा नेता गगन चतुर्वेदी, कृ ष्ण मोहन, वीरेंद्र चौहन, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार जैन, वीरेंद्र गौर, जवाहर लाल पांडेय, देवेंद्र कुमार, कमलेश, संजीव शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें