फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मंडी में बारिश का आंशिक असर, ज्यादातर धान भीगने से बचा

Sat, 31 Oct 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। बीते दो दिनों से मौसम में आए अचानक बदलाव और रिमझिम बारिश का मंडी समिति परिसर में आंशिक असर देखने को मिला। तेज बारिश नहीं होने और पहले से की गई तैयारियों के चलते ज्यादातर धान भीगने से बच गया। इससे किसानों और आढ़तियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंडी परिसर में अधिकांश धान के बोरे पहले ही लोड करा दिए गए थे। वहीं, शेष धान से भरे बोरों को तिरपाल और पन्नी से ढक दिया गया था। हालांकि खुले में रखा कुछ धान, बोरे और बारदाना बारिश के पानी से भीग गया। आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि अधिकांश धान की लोडिंग पहले ही हो जाने से बारिश के कारण बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।
कुछ धान और बारदाना जरूर भीगा है। मंडी सचिव संतोष यादव ने बताया कि मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए दो दिन पहले ही मुनादी कराकर धान की लोडिंग करा दी गई थी। समय रहते की गई व्यवस्था से बारिश के कारण होने वाले बड़े नुकसान को टाल दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें