फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शहीदों के नाम रखे जाएंगे पार्कों व खेल मैदानों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायतों में बनने वाले पार्कों और सड़कों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। शासनादेश आने के बाद डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को पत्र लिखकर शहीदों के नाम मांगे हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जिले के सभी एडीओ पंचायत को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि जिले की 469 ग्राम पंचायतों में शहीदों के नामों की सूची जल्द उपलब्ध करा दें। इससे ग्राम पंचायतों में बनने वाले पार्क, खेल मैदान, सड़क का नाम आदि होने वाले विकास कार्यों में शहीदों के नाम से रखा जाएगा।
यह शहीदों को सम्मान देने जैसा होगा। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत से यह सूचना 15 दिन में मांगी है। इससे आने वाले समय में सूची बनाकर उस पर कार्य करवाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने अधूरे पड़े कामों को जल्द पूर्ण कराने को कहा है। साथ ही गणतंत्र दिवस से पहले ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा निरीक्षण के दौरान अगर किसी गांव में गंदगी मिलती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें