पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित बैठक में भाग लेते एसएसपी एन कोलांचि
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। एसएसपी एन कोलांचित ने पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में स्कूल के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन ने देने की अपील की। कहा कि यदि नाबालिग स्कूली बच्चे वाहन चलाते मिलेंगे तो अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को अपने कैरियर को प्राथमिकता देने की सलाह दी। कहा कि बच्चों को अपने आप से ये प्रश्न करना चाहिए कि वे जीवन में क्या बनना चाहते हैं, कौन सा कार्य सबसे अच्छा कर सकते हैं।
यदि वो खिलाड़ी बनना चाहते हैं तो पूरी मेहनत खिलाड़ी बनने में लगाएं। सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा ने जीवन में कुछ बनने के लिए कठोर मेहनत से कार्य किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि तेज गति से वाहन न चलाए।
हेलमेट का उपयोग वाहन चलाने के दौरान करें। तीन लोगों को बाइक आदि में न बठाएं। कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधे और अन्य को भी प्रेरित करें। बैठक में प्रधानाचार्य सेविन हिल्स कैलाश चंद्र यादव, सीओ शिवराज भी मौजूद रहे।