फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में रही शांति, पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गुरुवार को बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के रानी बाग में बुधवार को नगर पालिका के वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत के बाद हुए हंगामे के दूसरे दिन गुरुवार को बाजार में शांति रही। बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।बाजार में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। वहीं, दुकानदारों ने दुकानों में लूटपाट करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

 
 बुधवार को रानीबाग निवासी बालक अरमान की नगर पालिका की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लोगों ने उसके शव को नगरपालिका चौराहे पर रखकर जमकर बवाल काटा। अराजकतत्वों ने दुकानों में  तोड़-फोड़ की और सामान लूट लिया। जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। इस घटना के काफी देर बाद पुलिस  मौके पर पहुंची। गुरुवार को बाजार में शांति रही।

लोगों की बाजार में आमद भी काफी कम रही। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि बुधवार की घटना का बाजार पर असर पड़ा है। इस कारण से बाजार में लोगों का आजा-जाना कम रहा। व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल व सदाशिव श्रीवास्तव ने बताया कि अराजकतत्वों के खिलाफ कोतवाली में दुकानों में तोड़-फोड़ करने, सामान लूटने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


तहरीर दिए 24 घंटे से अधिक का समय हो गया लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िताें ने बताया कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने कहा कि जिन लोगाें ने लूटपाट की उन लोगों के नाम लिखकर दो। दुकानदारों ने कुछ अराजक तत्वों के नाम भी लिखकर दिए लेकिन तब भी पुलिस ने कोई र्कारवाई नहीं की है।  कोतवाल देवेद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें