लखना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने केंद्रीय बल व छत्तीसगढ़ फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। लवेदी थानाक्षेत्र के गांवों में भी फ्लैग मार्च कर भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा।
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए सीओ भरथना शिवराज सिंह, अर्द्ध सैनिक बल, बीएसएफ की एक कंपनी, सीओ विश्राम मीणा, एसओ बकेवर जय प्रकाश यादव ने फोर्स के साथ कस्बा बकेवर व लखना नगर में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद फोर्स ने बकेवर के ग्रामीण बीहड़ी क्षेत्र की बराऊख चौकी क्षेत्र के गांवों अंदावा, मेहंदीपुर, दिलीपनगर, मडैंया, दिलीप नगर, विनायकपुर, लालपुरा, इकनौर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया।
इसके बाद फोर्स ने लवेदी थानाक्षेत्र के इंगुर्री, ईकरी, नवादा बहादुरपुर, चिंडौली, नदगंवा, नीलदेवता, दुर्गापुरा, दाउदपुर, सब्दलपुर, टकरुपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। गांवों में केंद्रीय बल के बूटों की आवाज से गांव की शांत सी रहने वाली गलियों में लोग चौंक पड़े। फोर्स ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया में शांतिपूर्ण ढंग से भाग लेकर मतदान करने की अपील की।