फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की नुुक्कड़ सभा, बोले भ्रष्ट सरकार हटाने की होगी शुरुआत

Tue, 13 Apr 2021 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकारों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं पर अत्याचार किए हैं।
विज्ञापन


सत्ता में आने के लिए भाजपाइयों ने वादा किया था कि वह आपके चौकीदार बनेंगे। सरकार बनने के बाद किसानों को उनके खेतों का पहरेदार बनाकर छोड़ दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब किसान भाजपा सरकार के विरोध में हैं।

कांग्रेस ऐसी भ्रष्ट सरकार का पूरी ताकत से विरोध कर रही है। इस सरकार को हटाने का काम पंचायत चुनाव से शुरू हो रहा है। जनता पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार के खिलाफ मतदान करने जा रही है। सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव लालू ने की।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, महासचिव प्रकाश प्रधान, सचिव विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, सुरेश शाक्य, आरबी सिंह पाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें