फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: कोरोना के खतरे के बीच इटावा में 63, चित्रकूट में 55.93, कन्नौज में 62.90 प्रतिशत मतदान

Mon, 19 Apr 2021 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चिलचिलाती धूप भी मतदाताओं का उत्साह कम न कर सकी। इटावा में 63 फीसदी, चित्रकूट में  पांच बजे तक 55.93 फीसदी, कन्नौज में पांच बजे तक 62.90 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को इटावा, कन्नौज और चित्रकूट में कोरोना के खतरें के बीच जमकर मतदान हुआ। चिलचिलाती धूप भी मतदाताओं का उत्साह कम न कर सकी। इटावा में 63 फीसदी, चित्रकूट में  पांच बजे तक 55.93 फीसदी, कन्नौज में पांच बजे तक 62.90 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को छिटपुट विवाद के बीच इटावा में शाम पांच बजे तक 63 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद लंबी कतारें लगी होने से मतदान चलता रहा। सबसे अधिक 69 फीसदी मतदान सैफई ब्लॉक और सबसे कम 58 फीसदी बढ़पुरा ब्लॉक में हुआ। जसवंतनगर ब्लॉक में 64, ताखा में 63, बसरेहर में 62, भरथना में 66.50, महेवा में 61.10 और चकरनगर में 61 फीसदी मतदान हुआ। बढ़पुरा, भरथना में मारपीट और पथराव हुआ। बढ़पुरा के खेड़ा अजब सिंह बूथ पर फायरिंग भी हुई। जसवंतनगर और महेवा में दो पोलिंग कर्मी बीमार पड़ गए। 

चित्रकूट जिले में 331 प्रधान, 431 बीडीसी व 17 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक 55.93 फीसदी रहा। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। 
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लाक के बसहर गांव के पोलिंग बूथ में मतपत्र में बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव निशान न होने से 11.30 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। राजापुर के रगौली गांव के एक बूथ पर कुछ मतदाताओं ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया जिससे लगभग 20 मिनट तक मतदान रुका रहा।

पहाड़ी के नहरा गांव में मतदाताओं ने कर्मचारियों पर जानबूझकर धीमा मतदान कराने के आरोप लगाकर हंगामा किया, 15 मिनट तक मतदान बाधित हुआ। रेहुंटिया प्रधान पद के प्रत्याशी की बीमारी से मौत हो गई। लेकिन मतदान जारी रहा। निरीक्षण को निकले आईजी ने भरतकूप के कोल्औहा गांव में एक युवक को नारेबाजी करते पकड़ा। भारतपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में वोटर लिस्ट न पहुंचने पर बूथ 82 पर मतदान सुबह 10 बजे के बाद शुरू हो सका।

कन्नौज में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 833 मतदान केंद्रों पर खूब वोट पड़े। पांच बजे तक 62.90 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। तेज धूप और कोविड नियमों को दरकिनार कर लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरसहायगंज के डुडवा बुजुर्ग मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाने पर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट, पथराव हुआ। एक दरोगा और दो सिपाही पथराव में घायल हुए। पुलिस ने महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। इसी तरह सौरिख, तालग्राम, तिर्वा के सिकरोरी गांव में भी झड़पें हुईं। पुलिस को लाठी चलाकर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें