फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रोविजन स्टोर में अधिक पर बिकता मिला पान मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र में गुरुवार को बाट-माप अधिकारी ने शिकायतों पर तीन जगह छापेमारी की। इनमें से पेट्रोल पंप और कोटेदार के यहां अधिकारी कमी पकड़ नहीं सके। वहीं एक प्रोविजन स्टोर सेंटर के यहां तय राशि से अधिक दाम पर पान मसाला बेचते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन




जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि दो दिन पहले भोली चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने गुरुवार को पेट्रोल पंप पर पहुंचकर विभिन्न तरीकों से जांच कराई। जांच के दौरान पेट्रोल पंप सभी मानकों पर खरा उतरा और घटतौली जैसी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। उधर, सिन्हुआ गांव में एक कोटेदार के यहां भी घटतौली की शिकायत पर टीम ने जांच की।
यहां भी निरीक्षण में घटतौली जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। भरथना-ऊसराहार मार्ग स्थित भोली चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत पर जिला विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम पहुंची। टीम ने यहां पर पहुंचकर पेट्रोल मशीनों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।कस्बा के पाली बंबा चौराहे पर एक प्रोविजन स्टोर पर निर्धारित राशि से अधिक रुपयों में पान मसाला बेचे जाने की शिकायत सामने आई। इस पर पर प्रोविजन स्टोर के संचालक की ओर से तय राशि से अधिक में पान मसाला बेचने की पुष्टि हुई है। जिसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें